)
300KG बम, 2500KM रेंज! दुश्मन को तबाह करने आ रहा 'गेरान-3', रूस ने भारत को दिया 'सुपर-कामीकाजी ड्रोन' का ऑफर
Zee News
Russia offer Geran-3 drone: Geran-3 ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत इसका पेलोड यानी विस्फोटक ले जाने की क्षमता है, जो 300 किलोग्राम है. यह पुराने प्रोपेलर वाले Geran-2 से छह गुना ज्यादा है. रूस भारत को एक ऐसा तेज, स्टील्थी, और जेट-पावर्ड 'कामीकाजी' ड्रोन ऑफर कर रहा है, जो दुश्मन के हवाई क्षेत्र में घुसकर तबाही मचा सकता है.
Russia offer Geran-3 drone: रूस ने भारत को एक और बहुत ही महत्वाकांक्षी रक्षा डील ऑफर की है. हाल ही में अपग्रेडेड Lancet-E ड्रोन देने के बाद, अब रूस ने Geran-3 नाम का एक टर्बोजेट-पावर्ड और लंबी दूरी का स्ट्राइक ड्रोन भारत के सामने रखा है. मॉस्को का दावा है कि यह ड्रोन बड़े पैमाने पर उत्पादन में है. Geran-3 की खासियत है कि यह 300 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जा सकता है और इसकी अधिकतम रेंज 2500 किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकती है. ऐसे में, भारतीय सेना के लिए यह ड्रोन दुश्मन पर हमला करने का एक नेक्स्ट-जनरेशन विकल्प है.
