
30 मई के बाद नहीं होगी देश में Remdesivir की किल्लत, सभी कंपनियों ने बढ़ाया प्रोडक्शन
Zee News
कोरोना वायरस से लड़ने में अहम दवा रेमडेसिविर की देश में कई दिनों से खासी किल्लत थी. अब सभी कंपनियों ने इस दवा का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है, जिसके कारण 30 मई से रेमडेसिविर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी.
मुंबई: कोरोना (Corona) के संक्रमण में रामबाण की तरह काम आने वाली दवा रेमडेसिविर (Remdesivir) की जरूरत पूरे देश में है. हालात ये हैं कि इसकी जरुरत और लोगों की परेशानी का फायदा उठाकर इसकी कालाबाजारी होने के कई मामले सामने आए हैं. यहां तक कि नकली रेमडेसिविर की खेप भी मिली है. हालात पर काबू पाने के लिए अब जिलाधिकारी की निगरानी में इस दवा का वितरण करना शुरू किया गया है. मुंबई से सटे पालघर में दवा निर्माण में लगी एक कम्पनी बिना किसी छुट्टी के रात-दिन प्रोडक्शन करके लोगों की जरूरत पूरा कर रही है. देश में 7 कंपनियां ही कोरोना संक्रमण में कारगर मानी जाने वाली दवा रेमडेसिविर का उत्पादन (Production) करती हैं. ये कम्पनियां अपना रॉ मटेरियल जॉब वर्क के लिए इन्जेकशन बनाने वाली कम्पनियों को देती हैं. पालघर जिले की कमला लाइफ लाइंस लिमिटेड भी रेमडेसेविर बनाने वाली कंपनी के लिए काम करती है. बता दें कि जॉब वर्क करने वाली कंपनी की अहमियत इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि दवा का अंतिम रुप और पैकेजिंग यही करती हैं. सिप्ला कंपनी की तरफ से बनाए जाने वाले रेमडेसिविर का निर्माण करने वाली कमला लाइफ साइंस रोजाना 90 हजार से 1 लाख इन्जेक्शन बना रही है. कंपनी इस तैयारी में है कि यदि जरुरत पड़ी तो एक महीने में 50 लाख इंजेक्शन तक बनाए जा सकें.More Related News
