)
3.6 लाख करोड़ की डील में छिपा असली 'हथियार' 4 MW! अब भारत खुद बनाएगा समुद्री जहाजों के लिए पावरफुल इंजन
Zee News
4 MW Marine Gas Turbine: इस भारी-भरकम राशि में जहां 114 लड़ाकू विमान और घातक मिसाइलें सुर्खियों में हैं, वहीं एक तकनीकी शब्द '04 MW Marine Gas Turbine based Electric Power Generator' ने विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है. यह भारत के खुद के मरीन गैस टर्बाइन बनाने के सपने की शुरुआत है.
4 MW Marine Gas Turbine: भारतीय रक्षा क्षेत्र में जब भी लाखों करोड़ के बजट की बात होती है, तो सबकी नजरें बड़े लड़ाकू विमानों या मिसाइलों पर टिक जाती हैं. लेकिन रक्षा अधिग्रहण परिषद की आज की 3.60 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी के बीच एक ऐसी छोटी सी लाइन छिपी है, जो भारत की समुद्री ताकत को हमेशा के लिए बदल सकती है. यह है भारत का अपना 4 MW का नौसैनिक गैस टर्बाइन जनरेटर. देखने में यह छोटा लग सकता है, लेकिन यह भारत की प्रोपल्शन ताकत यानी अपने खुद के इंजन बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है.
