
29 साल बाद फिर वहां पहुंची शिल्पा शेट्टी जहां से की थी करियर की शुरुआत, VIDEO
AajTak
शो के एक प्रोमो वीडियो में शिल्पा शेट्टी काफी खुश नजर आ रही हैं. उनकी खुशी की वजह ये है कि एक्ट्रेस एक बार फिर से उस जगह पर पहुंच गई हैं जहां से उन्होंने शुरुआत की थी. मतलब जिस जगह पर शिल्पा ने फिल्म बाजीगर की शूटिंग की थी उसी जगह पर इंडियाज गॉट टैलेंट की शूटिंग चल रही है.
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को इंडस्ट्री में लगभग 30 साल हो चुके हैं. शिल्पा ने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है और अपने हर एक अंदाज से फैंस को इंप्रेस किया है. अब वे फिल्मों में कम नजर आती हैं मगर वे स्मॉल स्क्रीन पर काफी सक्रिय हैं. फिलहाल वे इंडियाज गॉट टैलेंट के साथ जुड़ी हुई हैं. हाल ही में शिल्पा के साथ एक अजब इत्तेफाक हुआ और उन्होंने इस बारे में अपने फैंस को भी बताया.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











