)
27000KM की तूफानी रफ्तार! DRDO की 'सूर्य मिसाइल' से थर्राया दुश्मन? 30 मिनट में नाप देगी पूरी दुनिया
Zee News
Surya missile DRDO: सबसे रोमांचक बात यह है कि इस मिसाइल की अधिकतम गति मैक 27 यानी आवाज की स्पीड से 27 गुना ज्यादा है. तक होने का दावा किया जाता है. इस बेजोड़ हाइपरसोनिक रफ़्तार के दम पर 'सूर्य मिसाइल' दुनिया के किसी भी कोने में, सिर्फ़ 30 से 40 मिनट में, हमला करने की क्षमता रखेगी.
Surya missile DRDO: भारत के रक्षा गलियारों में एक ऐसी मिसाइल की फुसफुसाहट जोर पकड़ रही है, जिसका नाम है 'सूर्य'. हालांकि भारत सरकार या DRDO ने आधिकारिक तौर पर इसके अस्तित्व की कभी पुष्टि नहीं की है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय रक्षा विशेषज्ञ इसे भारत का सबसे बड़ा और सबसे सीक्रेट हथियार मानते हैं. यह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बताई जाती है, जिसकी मारक क्षमता 12,000 किलोमीटर से लेकर 18,000 किलोमीटर तक होने का अनुमान है. यह रेंज इतनी बड़ी है कि धरती का लगभग हर देश इसकी जद में आ सकता है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
