)
26/11 मुंबई अटैक का अब होगा असली हिसाब, अमेरिका से भारत लाया जा रहा मुख्य आरोपी
Zee News
26/11 मुंबई हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण पर रोक की याचिका खारिज कर दी. राणा को स्पेशल प्लेन से दिल्ली लाया जाएगा और तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. राणा लश्कर-ए-तैयबा का साथी और डेविड हेडली का सहयोगी रहा है. बता दें, उस पर भारत में विशेष अदालत में मुकदमा चलेगा.
26/11 Tahawwur Rana extradited: देश की आर्थिक नगरी कही जाने वाली मुंबई, उस वक्त तक दहल उठी. जब पाकिस्तान से आए आतंकियों ने सिलसिलेवार हमले किए. भारत ने जांच बैठाई और मुख्य आरोपी तक पहुंच गई. ऐसे में भारत को एक बड़ी जीत हासिल हुई है. बता दें, मुंबई 26/11 हमले के आरोपी ताहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी प्रत्यर्पण पर रोक की याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद उसे स्पेशल प्लेन से दिल्ली लाया जा रहा है.
