)
26% से 50%, 10% और फिर 15%; डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ने भारत के साथ ट्रेड की कैसे बदली चाल? पूरी कहानी यहां समझिए
Zee News
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अमेरिका तत्काल प्रभाव से दुनिया भर के देशों पर लागू 10 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने जा रहा है.
India-US Trade Deal : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत सभी देशों से इंपोर्ट पर नया 15% टैरिफ लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अमेरिका तत्काल प्रभाव से दुनिया भर के देशों पर लागू 10 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने जा रहा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका दिया था. जिसकी वजह से ट्रैरिफ का पूरा गेम बदल गया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने 6-3 के फैसले में कहा है कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) प्रेसिडेंट को बड़े टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं देता है. इससे इमरजेंसी पावर्स के तहत लगाई गई ड्यूटीज इनवैलिड हो जाती हैं.
हालांकि, ट्रंप ने 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन 122 का इस्तेमाल करके तुरंत अपना रुख बदला. उन्होंने ‘ट्रेड एक्ट 1974’ के सेक्शन 122 का इस्तेमाल करते हुए 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर करने का ऐलान किया था.
भारत पर अमेरिकी टैरिफ कैसे बदले और क्या-क्या हुआ?
13 फरवरी 2025: ट्रेड बढ़ाने का टारगेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 2030 तक दोगुने से अधिक ट्रेड को $500 बिलियन तक करने पर सहमति जताई थी,.इसके बाद टैरिफ टेंशन के बावजूद आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने का इरादा दिखा था.
