
25 मार्च तक NIA की कस्टडी में भेजे गए सचिन वझे का इतिहास जानिए
Zee News
मुंबई विस्फोटक मामले में सचिन वझे 25 मार्च तक NIA की हिरासत में रहेंगे. 10 घंटे की पूछताछ के बाद NIA ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वझे को गिरफ्तार किया था. वझे मुंबई विस्फोक से लदी कार के मामले में आरोपी हैं.
मुंबई: मुंबई विस्फोटक मामले में सचिन वझे की मुसीबतें और बढ़ गई हैं. एंटीलिया मामले में गिरफ्तारी के बाद वझे को सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 25 मार्च तक NIA की हिरासत में भेज दिया. इससे पहले ठाणे सेंशन कोर्ट ने सचिन वझे की अंतरिम राहत को खारिज कर दिया था. जिस सचिन वझे की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रुप में ही थी, वो अब NIA के शिकंजे में है. 25 मार्च तक वो NIA की कस्टडी में रहेंगे. मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक भरी गाड़ी के मामले में NIA ने एक्शन लिया है. NIA ने मुंबई पुलिस के सचिन वझे को गिरफ्तार किया है. वझे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए शुक्रवार को ही ठाणे की कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने सचिन वझे को जमानत देने से इनकार कर दिया था.More Related News
