
23 साल पहले पाकिस्तान पहुंचे प्रहलाद लौटे वतन, भाई बोले- इतना टॉर्चर किया गया, बोल भी नहीं पा रहा
NDTV India
प्रहलाद के भाई वीर सिंह राजपूत ने बताया कि उनके भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह लापता हो गया. बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान की जेल में है. वहां उसे बहुत टॉर्चर किया गया. पहले वह ठीक से बोल पाता था, अब वह बोल भी नहीं पा रहा.
मध्यप्रदेश के सागर जिले के गौरझामर के घोसी पट्टी गांव निवासी प्रलहाद सिंह मानसिक रूप से बीमार थे और 23 साल पहले गलती से पाकिस्तान पहुंच गए थे. अटारी वाघा सरहद के जरिए वह भारत पहुंच रहा है. पाकिस्तान में 23 साल तक सजा काटने वाले प्रलहाद राजपूत की आज अटारी वाघा सरहद के जरिए रिहाई हुई. अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा के रास्ते उसे भारत लाया गया. मध्यप्रदेश के सागर जिले के गौरझामर के घोसी पट्टी गांव निवासी प्रह्लाद सिंह राजपूत तब 33 वर्ष के थे. वह अचानक घर से लापता हो गए. उनकी मानसिक हालत भी ठीक न थी. स्वजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, पर कई खोज खबर नहीं लगी.












