
22 प्रेमियों वाली महारानी कैथरिन, पुतिन की धरती को बनाया था पावरफुल
Zee News
कैथरिन रूस के इतिहास में ऐसी महारानी बनीं जिन्होंने हर कदम पर इतिहास कायम किए. कैथरिन जितनी लोकप्रिय रूसी साम्राज्य को मजबूत बनाने के लिए हुईं उतनी ही उनकी प्रेम कहानियां भी बनीं. कैथरिन के लव अफेयर्स के किस्से खूब फैले.
नई दिल्ली. दुनियाभर के राजवंशों के इतिहास में कैथरिन द ग्रेट का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है. कैथरिन ने अपने पति से राजसत्ता छीनी थी. कैथरिन रूस के इतिहास में ऐसी महारानी बनीं जिन्होंने हर कदम पर इतिहास कायम किए. यही कारण है कि कैथरिन द ग्रेट के शासनकाल को रूस के इतिहास में स्वर्णिम युग की संज्ञा दी जाती है. वह रूस का पुनर्जागरण काल भी कहा जाता है जहां संगीत-साहित्य खूब फले-फूले तो वहीं कई नए शहरों का निर्माण हुआ. लेकिन कैथरिन जितनी लोकप्रिय रूसी साम्राज्य को मजबूत बनाने के लिए हुईं उतनी ही उनकी प्रेम कहानियां भी बनीं. कैथरिन के लव अफेयर्स के किस्से खूब फैले. साल 1796 में 67 साल की उम्र में मृत्यु के पहले तक कैथरिन के 22 प्रेमी होने की बातें कही जाती हैं.
पीटर तृतीय के साथ हुई थी शादी 1729 में प्रूसिया के राजघराने में पैदा हुईं कैथरिन की पहली और इकलौती शादी रूसी सम्राट पीटर तृतीय के साथ हुई थी. यह एक शादी नहीं बल्कि राजनीतिक कदम था. दरअसल कैथरिन प्रूसिया की राजकुमारी थीं और पीटर की उनके साथ शादी रूस के साथ बेहतर संबंधों की वजह से हुई थी.
