
21 जून से लापता युवक की हत्या से हड़कंप, आरोपियों ने शव को PPE किट में जलाया, दोस्तों ने रची साजिश
Zee News
ताजनगरी आगरा (Agra) में एक 25 साल के युवक की किडनैप कर हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात को अंजाम मृत युवक के दोस्तों ने दिया. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें एक बड़े कारोबारी का बेटा भी शामिल है.
आगरा: ताजनगरी आगरा (Agra) में एक 25 साल के युवक की किडनैप कर हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात को अंजाम मृत युवक के दोस्तों ने दिया. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें एक बड़े कारोबारी का बेटा भी शामिल है. मामले पर पुलिस जल्दी ही कोई खुलासा कर सकती है. यहां का है पूरा मामला थाना न्यू आगरा के दयालबाग इलाके से कोल्ड स्टोरेज के मालिक के बेटे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक मृतक के दोस्तों ने इस वारदात को अंजाम दिया. युवक के मर्डर के बाद शव को पीपीई किट (PPE KIT) में जलाया गया है. बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या की गई है.More Related News
