)
2040 तक ब्रह्योस रहेगी अजेय! रोकना दुश्मनों के बस की बात नहीं, नए रडार भी होंगे फेल
Zee News
Brahmos Missile: सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की बच निकलने की क्षमता आने वाले कई दशकों तक बनी रहेगी. ब्रह्योस एयरोस्पेस के अधिकारी ने कहा साल 2035 के मध्य या 2040 की शुरुआत तक भी एक अकेली ब्रह्मोस मिसाइल को रोक पाना दुश्मन के लिए बेहद मुश्किल रहेगा.
Brahmos Missile: ब्रह्मोस मिसाइल के कारनामे से पूरी दुनिया परिचित है. इसकी सबसे बड़ी खासियत रफ्तार है, जिसकी वजह से इसे रोक पाना मुश्किल है. अब ब्रह्मोस एयरोस्पेस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भरोसा जताया है कि सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की बच निकलने की क्षमता आने वाले कई दशकों तक बनी रहेगी. अधिकारी के मुताबिक, साल 2035 के मध्य या 2040 की शुरुआत तक भी एक अकेली ब्रह्मोस मिसाइल को रोक पाना दुश्मन के लिए बेहद मुश्किल रहेगा. भले ही विरोधी देश अपने सेंसर, रडार और स्पेस-आधारित ट्रैकिंग सिस्टम को और ज्यादा उन्नत कर लें, फिर भी ब्रह्मोस की डिजाइन आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से आगे बनी रहेगी.
