
2022 ह्यून्दे वेन्यू फेसलिफ्ट को मिलीं 15,000 हज़ार बुकिंग
NDTV India
नई ह्यून्दे फेसलिफ्ट को छह वेरिएंट्स - ई, एस, एस+, एस(ओ), एसएक्स और एसएक्स(ओ) में पेश किया गया है.
बहुप्रतीक्षित 2022 ह्यून्दे वेन्यू फेसलिफ्ट आखिरका भारत में लॉन्च हो गई है और कोरियाई कार निर्माता को लॉन्च से पहले ही नई ह्यून्दे वेन्यू फेसलिफ्ट के लिए 15,000 प्री-बुकिंग मिल चुकी है. नई वेन्यू फेसलिफ्ट को छह वेरिएंट्स - ई, एस, एस +, एस (ओ), एसएक्स और एसएक्स (ओ) में पेश किया गया है और एक्स-शोरूम कीमतें बेस पेट्रोल ट्रिम के लिए ₹ 7.53 लाख से शुरू होती हैं, जो उच्च टर्बो पेट्रोल संस्करण के लिए ₹ 12.57 लाख तक जाती हैं, जबकि डीजल एडिशन की कीमतें ₹ 9.99 लाख से शुरू होती हैं और ₹ 12.32 लाख तक जाती हैं.
More Related News













