2022 लैंड रोवर रेंज रोवर भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹2.32 करोड़ से शुरू
NDTV India
लैंड रोवर ने 2022 रेंज रोवर को दो इंजन विकल्पों 3.0-लीटर डीजल और 4.4-लीटर V8 पेट्रोल में पेश किया है और इसके साथ ही इसको चार वेरिएंट मिलते है SE, HSE, ऑटोबायआग्रफ़ी, फर्स्ट एडिशन.
नई पीढ़ी की लैंड रोवर रेंज रोवर को भारत में लॉन्च किया गया, जिसकी कीमत ₹2.32 करोड़ से शुरू होकर सबसे महंगे वेरिएंट के लिए ₹3.41 करोड़ तक जाती है. लैंड रोवर ने 2022 रेंज रोवर को दो इंजन विकल्पों 3.0-लीटर डीजल और 4.4-लीटर V8 पेट्रोल में पेश किया है और इसके साथ ही इसको चार वेरिएंट मिलते है SE, HSE, ऑटोबायआग्रफ़ी, फर्स्ट एडिशन. यह पुरानी रेंज रोवर की तुलना में लगभग ₹20 लाख अधिक महंगा है. लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) वेरिएंट को डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन विकल्पों को पेश किया जाएगा. लैंड रोवर रेंज रोवर 3.0 का मुक़ाबला मर्सिडीज बेंज GLS, BMW X7 और ऑडी Q7 से होगा. जबकि लैंड रोवर रेंज रोवर 4.4 V8, मर्सिडीज-मायबाक GLS, BMW X7 M-Sport, रोल्स-रॉयस कलिनन और बेंटले बेंटायगा को टक्कर देती है.