
2022 यामाहा ज़ूमा 125 स्कूटर से हटा पर्दा, ऑफ-रोडिंग के हिसाब से हुई तैयार
NDTV India
स्कूटर के नई डिज़ाइन वाले ऐप्रॉन पर दो अलग गोल हैडलैंप्स दिए गए हैं. अगले मडगार्ड को उठाया गया है और इसके अलॉय व्हील्स डुअल-स्पोर्ट टायर्स से लैस हैं.
ऑफ-रोड स्कूटर्स का बाज़ार काफी छोटा है और जितनी भी हैं, एक-दूसरे से काफी अलग हैं. भारत में यामाहा रेज़ैडआर स्ट्रीट 125 रैली बेचती है, लेकिन वैश्विक बाज़ार के लिए जापान की निर्माता ने 2022 ज़ूमा 125 स्कूटर से पर्दा हटाया है. स्कूटर को अच्छी डिज़ाइन दी गई है जो मज़बूत भी है. स्कूटर के नई डिज़ाइन वाले ऐप्रॉन पर दो अलग गोल हैडलैंप्स दिए गए हैं. अगले मडगार्ड को उठाया गया है और इसके अलॉय व्हील्स डुअल-स्पोर्ट टायर्स से लैस हैं जो ब्लॉक पैटर्न वाली पकड़ में आते हैं. बाइक के निचले हिस्से को प्लास्टिक से सुरक्षित किया गया है और इसके फुटबोर्ड में भी विस्तार हुआ है. स्कूटर के एग़्हॉस्ट को भी बेहतर डिज़ाइन मिला है और इन सबसे मिलकर यह एक शानदार स्कूटर बनती है.More Related News













