
2022 किआ सॉनेट, सेल्टॉस को लॉन्च किया गया, कीमतें ₹ 7.15 लाख और ₹ 10.19 लाख से शुरु
NDTV India
दोनों एसयूवी को 2022 मॉडल वर्ष के लिए दो नए रंग विकल्प मिलते हैं - इंपीरियल ब्लू और स्पार्कलिंग सिल्वर और सभी वेरिएंट में नए बैज लगाए गए हैं.
किआ सॉनेट और सेल्टोस को 2022 के ₹ 7.15 लाख और ₹ 10.19 लाख (एक्स-शोरूम, भारत) से शुरू होने वाली कीमतों के साथ अपडेट किया गया है. सेल्टॉस डीजल-आईएमटी इंजन-गियरबॉक्स का विकल्प पाने वाली भारत में पहली बार बन गई है. साथ ही दोनो कारों के निचले वेरिएंट पर पहले से अधिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं. दोनों एसयूवी को 2022 मॉडल वर्ष के लिए दो नए रंग विकल्प मिले हैं - इंपीरियल ब्लू और स्पार्कलिंग सिल्वर. किआ का कहना है कि नई एसयूवी की बुकिंग उसकी सभी डीलरशिप और वेबसाइट पर शुरू हो गई है.
More Related News













