2021 की दिलचस्प वैज्ञानिक घटनाएं... जेम्स वेब, वियाग्रा और मंगल पर उड़ान
BBC
साल 2021 में विज्ञान की दुनिया में होने वाली सबसे दिलचस्प घटनाओं, नई खोज और आविष्कार की एक सूची.
जैसे-जैसे तकनीक विकसित होती जाती है, नई-नई वैज्ञानिक खोज और नई अवधारणाओं के अस्तित्व में आने की गति भी बढ़ती जाती है.
वो सारी चीज़ें जो पांच साल पहले तक नामुमकिन लगती थीं या जो सदियों से सिर्फ़ कल्पना का हिस्सा थीं, वो सब अब आसानी से साकार हो रही हैं.
इसी को ध्यान में रखते हुए बीबीसी ने साल 2021 में विज्ञान की दुनिया में होने वाली सबसे दिलचस्प घटनाओं, नई खोज और आविष्कार की एक सूची तैयार की है.
पर्सिवियरेंस रोवर: मंगल पर कदम रखने के लिए बड़ी पहल
मंगल ग्रह पर कदम रखने के लिए इंसान लंबे समय से तैयारी करता रहा है लेकिन अब यह सपना पर्सिवियरेंस रोवर की बदौलत हक़ीक़त में तब्दील हो गया है. नासा के परज़ेवेरेंस रोवर ने साल 2021 में मंगल की सतह पर पहली बार कदम रखा.