
2014 से 2019 के बीच हर मिनट बने 38 शौचालय, 60 करोड़ लोगों को हुआ फायदा
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) भी एक ऐसा ही बदलाव है. स्वच्छ भारत महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का विजन था और इसे प्रधानमंत्री मोदी ने अपना मिशन बना लिया.
नई दिल्ली: आज यानी 7 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को प्रशासन में 20 वर्ष पूरे हो गए हैं. अपनी प्रशासन की अलग शैली की वजह से उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर बहुत सारे बदलाव किए, उनकी योजनाओं में नई सोच थी और ये सोच इन नए बदलावों की नींव बनी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) भी एक ऐसा ही बदलाव है. स्वच्छ भारत महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का विजन था और इसे प्रधानमंत्री मोदी ने अपना मिशन बना लिया. इसका उद्देश्य है भारत के लोगों में साफ सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना और साफ सफाई के मामले में भारत के गांव और शहरों को विश्व स्तरीय बनाना.
