
2 बच्चों की मां ने रचाई शादी, आक्रोशित ग्रामीणों ने जुर्माना नहीं देने पर प्रेमी जोड़े को बुरी तरह पीटा
Zee News
ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने घर में घुसकर प्रेमी जोड़े समेत महिलाओं को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया तथा लड़के के पिता की खूंटी से बांधकर पिटाई की.
Forbesganj: पंजाब के अमृतसर से दो बच्चों की मां अपने प्रेमी से मिलने नरपतगंज के रामघाट पहुंच गई. जहां दोनों ने करीब 2 महीने पूर्व मंदिर में शादी रचा ली. शादी के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी लेकिन ग्रामीणों को यह बात नागवार गुजरी. इसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पूरे ग्रामीणों को भोज करने एवं डेढ़ लाख रुपए जुर्माना देने का तुगलकी फरमान सुना डाला. जब ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने घर में घुसकर प्रेमी जोड़े समेत महिलाओं को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया तथा लड़के के पिता की खूंटी से बांधकर पिटाई की.More Related News
