
2 नहीं 10 मीटर तक हवा में फैल सकता है कोरोना वायरस, सरकार ने जारी की नई एडवायजरी
Zee News
प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय ने अपनी 'ईजी टू फॉलो' एडवायजरी में कहा है, 'संक्रमण रोकिए, महामारी को समाप्त कीजिए, SARS-CoV-2 वायरस को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, स्वच्छता रखने और खुली हवादार जगह का इस्तेमाल कीजिए’.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार ने 'ईजी टू फॉलो' एडवायजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के एयरोसोल्स हवा में 10 मीटर तक तैर सकते हैं. सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन (Vijay Raghavan) के कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 (Covid-19) से पीड़ित व्यक्ति की छींक से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स दो मीटर में गिर सकती हैं और इससे निकलने वाले एयरोसोल 10 मीटर दूर तक जा सकते हैं. प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय ने अपनी 'ईजी टू फॉलो' एडवायजरी में कहा है, 'संक्रमण रोकिए, महामारी को समाप्त कीजिए, SARS-CoV-2 वायरस को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, स्वच्छता रखने और खुली हवादार जगह का इस्तेमाल कीजिए’.More Related News
