)
1962 जंग के बाद रक्षा बजट हो गया था दोगुना, ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या भारत बढ़ाएगा Defence Budget?
Zee News
Budget 2026: भारत-पाकिस्तान के हालिया आक्रामक संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर के बाद 2026 के केंद्रीय बजट में रक्षा खर्च बढ़ने की उम्मीद है, इतिहास बताता है कि युद्ध के बाद रक्षा बजट में तेज वृद्धि होती है. विशेषज्ञ 7 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं.
Budget 2026: देश अगर युद्ध में हो या युद्ध से उबरा हो तो रक्षा बजट बढ़ जाता है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इतिहास कह रहा है. साल 1962 में भारत और चीन की जंग हुई थी. जिसके बाद भारत का रक्षा बजट दोगुना हो गया था. यह ऐतिहासिक वृद्धि हालांकि फिर कभी नहीं हुई. अब साल 2026 का बजट आज यानी रविवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली हैं, वहीं देश पाकिस्तान के साथ एक शॉर्ट लेकिन आक्रमक संघर्ष से गुजरा है. ऐसे में उम्मीद है कि रक्षा बजट बढ़ाया जाएगा. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
