)
1948 से ऑपरेशन सिंदूर तक, एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने वायु योद्धाओं को सराहा, बोले- हमने हर युग में रचा इतिहास
Zee News
Indian Air Force Day 2025: 93वें भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर आयोजित भव्य परेड में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भारतीय वायुसेना के लिए गर्व का विषय बताया.
Indian Air Force Day 2025: भारतीय वायुसेना दिवस पर देश को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने वायुसेना की वर्तमान शक्ति और भविष्य की दिशा पर खुलकर बात की. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सबसे बड़ा उदाहरण बताते हुए कहा कि यह दिखाता है कि हमारी वायु सेना क्या कुछ हासिल कर सकती है. उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में हमारे प्रदर्शन ने हमें गर्व से भर दिया. यह दुनिया में साबित करता है कि हवाई शक्ति का सही इस्तेमाल सैन्य परिणामों को कुछ ही दिनों में प्रभावी ढंग से बदलने के लिए कैसे किया जा सकता है.’ साथ ही 1971 की जंग का भी जिक्र करते हुए, भारतीय वायुसेना की नई ताकत के बारे में खुलकर बात की. आइए जानते हैं, वायुसेना प्रमुख ने अपने संबोधन के दौरान किन-किन बातों पर विशेष जोर दिया. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
