
17 साल की लड़की 5 सालों में खा गई अपने सिर के दो किलो बाल, डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर बचाई जान
Zee News
कुछ दिन पहले लड़की को पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टियां होने लगीं इसके बाद घरवाले लड़की को लेकर एक निजी अस्पताल गए, जहां डाॅक्टरों ने आॅपरेशन कर उसके पेट के अंदर से बाल निकाला.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बलरामपुर जिले से एक अजीबो-गरीब मामला मामला सामने आया है. दरअसल, बलरामपुर के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक लड़की के पेट का ऑपरेशन का बालों की बड़ी गांठ निकाली है. बालों की यह गांठ करीब 2 किलो की थी. डाॅक्टरों के मुताबिक, गुरुवार को लड़की का आॅपरेशन किया गया. उसे पेट दर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के माध्यम से प्रारंभिक निदान में लड़की के पेट में एक अज्ञात गांठ दिखाई दी थी. इंडोस्कोपी जांच में डाॅक्टरों को समझ में आई बीमारी अल्ट्रासाउंड की जांच के बाद डॉक्टरों ने सिटी स्कैन कराने का फैसला किया जिसमें बड़ी गांठ दिखी. इंडोस्कोपी में पता चला युवती के पेट में ट्रॉयकोबिजोर (बालों का गोला) है. यह गोला करीब दो किलो का है. 20 सेंटीमीटर चैंड़ी गांठ देख डॉक्टर हैरत में पड़ गए. ऑपरेशन के बाद युवती को पेट दर्द समेत दूसरी तकलीफों से निजात मिल गई है.More Related News
