)
150KG वजन, 1000KM रेंज! Indian Army का 'ULTRA' ड्रोन तहलका मचाने को बेताब; फोर्ज-विंडरसर्स की जोड़ी से थर्राया दुश्मन
Zee News
ULTRA UAV Bharat Forge Windersers: पुणे स्थित इंजीनियरिंग प्रमुख भारत फोर्ज ने यूके की विंडरसर्स कंपनी के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है. यह समझौता विंडरसर्स के अत्याधुनिक और भारी सामान उठाने वाले ULTRA मानवरहित हवाई वाहन (UAV) को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी है.
ULTRA UAV Bharat Forge Windersers: दुनिया भर में किसी टेक्नोलॉजी ने धूम मचाई है, तो वह ड्रोन ही है. जो जंग के मैदान में प्रमुख हथियार बनने से लेकर दुर्मग स्थानों पर हेल्पिंग हैंड बनकर अपनी ताकत साबित कर रहे हैं. इसी कड़ी में, भारतीय इंजीनियरिंग कंपनी भारत फोर्ज ने ब्रिटेन की एयरोस्पेस कंपनी विंडरसर्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते का मकसद विंडरसर्स के ULTRA अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) को भारत में लाना और उसका स्थानीयकरण करना है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह भारी सामान ढोने वाला यूएवी भारत की अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों, जैसे ऊंचे पहाड़ों, समुद्री क्षेत्रों और दुर्गम इलाकों में भी काम करने के लिए पर्याप्त रूप से मजबूत है. यह ड्रोन भारतीय सेना के लिए लॉजिस्टिक्स और नागरिक क्षेत्रों के लिए राहत कार्यों में एक बड़ा बदलाव ला सकता है.
