)
1500HP भारत इंजन तैयार! अब स्वदेशी पावर से दौड़ेंगे भारतीय टैंक, जर्मन तकनीक की होगी छुट्टी
Zee News
1500 HP Bharat Engine: यह 12-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक V-90 कॉन्फिगरेशन वाला इंजन है. इसे आधुनिक टैंकों की जरूरत के मुताबिक डिजाइन किया गया है. इसमें ट्विन टर्बोचार्जर और कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन (CRDi) सिस्टम दिया गया है. जिससे ईंधन दक्षता और पावर बेहतर होती है. इंजन में ड्यूल स्टार्टिंग सिस्टम भी है. किसी एक सिस्टम में खराबी आने पर भी मिशन प्रभावित न हो. इसके अलावा, इसमें उन्नत फिल्ट्रेशन और लुब्रिकेशन तकनीक दी गई है.
1500 HP Bharat Engine: भारत ने डिफेंस सेक्टर में 1500 हॉर्सपावर का स्वदेशी भारत इंजन विकसित किया है. यह ताकतवर इंजन आने वाले NGMBT (नेक्स्ट जेनरेशन मेन बैटल टैंक), MBT MK-1A और फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल (FRCV) जैसे आधुनिक बख्तरबंद वाहनों में लगाया जाएगा. यह इंजन BEML लिमिटेड ने CVRDE, ARAI और ICAT जैसी रक्षा अनुसंधान संस्थाओं के सहयोग से विकसित किया है. इसका मकसद भारतीय सेना के टैंकों को अधिक ताकत, बेहतर रफ्तार और घातक इलाकों में भरोसेमंद प्रदर्शन देना है.
