
15 दलों के नेताओं संग सोनिया गांधी की वर्चुअल मीटिंग, असेंबली चुनावों से पहले विपक्षी गठजोड़ पर फोकस
NDTV India
हाल ही में तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोनिया गाँधी से मुलाकात कर अगले लोक सभा चुनावों से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़े स्तर पर पहल की वकालत की थी.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी आज शाम 4.30 बजे प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक करेंगी. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में करीब 15 विपक्षी दलों के नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है. प्रमुख विपक्षी नेताओं में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिव सेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई अहम नेता इस वर्चुअल बैठक में भाग लेंगे.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












