
15 अक्टूबर से चार्टर्ड प्लेन से भारत घूमने आ सकेंगे विदेशी पर्यटक, मार्च 2020 से बैन थी यात्राएं
Zee News
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी एक घोषणा में कहा गया है कि 15 अक्टूबर से भारत में बाहर से आने वाले लोगों को पर्यटन वीजा जारी किया जा सकेगा.
नई दिल्ली: भारत ने चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर से पर्यटन वीजा जारी करने का निर्णय किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गुरुवार को की गई घोषणा के मुताबिक रेग्युलर फ्लाइट से आने वाले पर्यटकों को 15 नवंबर से पर्यटन वीजा जारी किया जाएगा.
आपको बता दें कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2020 से ही इंटरनेशनल वीजा और यात्रा पर बैन लगा हुआ था और महामारी की स्थिति में सुधार को देखते हुए इसमें ढील दी जा रही है. गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि विभिन्न सूचनाओं पर गौर करने के बाद मंत्रालय ने चार्टर्ड विमान से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर 2021 से नया पर्यटक वीजा जारी करने का निर्णय किया है. इसमें कहा गया है कि चार्टर्ड विमान के अलावा अन्य विमानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 नवंबर 2021 से पर्यटन वीजा जारी किया जाएगा.
