)
14000 फीट पर इंडियन आर्मी ने दिखाया बाहुबल, AMAR ट्रेनिंग से फौलादी हो रहे सेना के जवान; बिना हथियार जंग की तैयारी
Zee News
Indian Army War Exercise: भारतीय सेना मैदान में लगातार पसीना बहा रहा है, ताकि जंग में खून न बहाना पड़े. देश भक्ति में सराबोर सैनिकों ने 14000 फिट की ऊंचाई पर मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग कर रहे हैं.
Indian Army War Exercise: इंडियन आर्मी ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही जंग के मैदान में पसीना बहा रही है. पहले त्रिशूल युद्धाभ्यास के तहत करीब 50 हजार तीनों सेनाओं के सैनिकों ने देश की पश्चिमी छोर पर जौहर दिखाया. यह युद्धाभ्यास पाकिस्तान को एक प्रकार की चेतावनी थी, कि अगर आंख उठाई तो बिना निःसंदेह अंधे हो जाओगे. अब दूसरे दुश्मन चीन के को भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी ने 14000 फिट की उंचाई पर हस्तकला दिखाई है.
More Related News
