
130 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम शिवा को सुरक्षित निकाला गया बाहर, सेना के जवानों ने 4 घंटे चलाया रेस्क्यू
Zee News
धरियाई गांव के रहने वाले किसान के घर के सामने ही खेतों की सिंचाई की सबमर्सिवल पिछले दिनों खराब हो गई थी. दो दिन पहले इसमें से पाइप खिंचवा लिए गए थे. एक फीट की परिधि में सबमर्सिवल का 130 फीट गहरा बोरवेल है. पाइप निकालने के बाद भी बोरवेल बंद नहीं किया गया था.
शोभित चतुर्वेदी/आगरा: आगरा में बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे शिवा को आर्मी के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इसके लिए जवानों ने करीब 4 घंटे रेस्क्यू चलाया. बच्चा सुबह 6 बजे बोरवेल में गिरा था और 10 घंटे से ज्यादा वक्त बोरवेल के अंदर रहा. बच्चे को बाहर निकालने के लिए बोरवेल के बगल में खुदाई की गई. जिसके बाद उसे जाल के सहारे निकाला गया. फतेहाबाद के निबोहरा के गांव धरियायी गांव में घर के सामने खुले पड़े 130 फीट गहरे बोरवेल में तीन साल का मासूम शिवा सोमवार सुबह खेलते समय गिर गया. बच्चे के बोरवेल में गिर जाने की खबर से घर में चीख-पुकार मच गई. बच्चे के बोरवेल में गिरने की जानकारी, साथ खेल रहे बच्चों ने परिवार को दी.More Related News
