
125 साल के बुजुर्ग ने लगवाई वैक्सीन, चौंक गया मेडिकल स्टाफ
Zee News
वाराणसी में 125 साल के बुर्जुग को कोरोना की वैक्सीन दी गई. जब कोरोना सेंटर पर उन्होंने अपना आधार कार्ड दिखाया तो जन्मतिथि देखकर मेडिकल स्टाफ भी सन्न रह गया.
वाराणसी: वैक्सीन को लेकर तमाम हिचकिचाहट और अफवाहों को दरकिनार करते हुए वाराणसी में एक 125 वर्षीय व्यक्ति ने कोविड का टीका लगवाया है. स्वामी शिवानंद बुधवार को दुर्गा कुंड के एक वैक्सीन सेंटर पहुंचे और जैसे ही उन्होंने अपना आधार कार्ड दिखाया, तो मेडिकल स्टाफ चौंक गया. आधार कार्ड पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त, 1896 अंकित है, जिसके हिसाब से उनकी उम्र 125 साल है.More Related News
