
12 साल बाद परिवार से मिली झारखंड की बेटी, नेपाल से हुआ रेस्क्यू
Zee News
लोहरदगा की एतबरिया उरांव को नेपाल से रेस्क्यू कर उनके घर पहुंचा दिया गया है.12 साल पहले एतबरिया पिता के साथ काम के सिलसिले में उत्तरप्रदेश गई हुईं थी और वहीं से वो लापता हो गईं थी.
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पहल पर गुमशुदा आदिवासी बेटी एतबरिया उरांव को नेपाल से रेस्क्यू कर लोहरदगा लाया गया है. सरकार के सक्रिय और संवेदनशील दृष्टिकोण से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो पाई. इसके साथ ही लोहरदगा के भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव की एतबरिया का 12 साल का वनवास खत्म हो गया. बता दें कि कुछ साल पहले एतबरिया उरांव रोजगार की तलाश में अपने पिता के साथ ईंट भट्टे पर काम करने के लिए उत्तर प्रदेश गई हुई थीं और वहीं से वो लापता हो गईं थी. इससे संबंधित मामला यूपी के गोरखपुर थाने में दर्ज कराया गया था. दरअसल, एतबरिया के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं. गुजरते वक्त के साथ उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने एतबरिया के लौटने की सारी उम्मीदें खो दी थी.More Related News
