)
12 पायलटों से शुरू हुई Indian Air Force, आज है चौथी सबसे खतरनाक वायुसेना; जानें 1932 से अब तक का सफर
Zee News
Indian Air Force Day 2025: 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना को 93 साल हो जाएंगे. वायुसेना आजादी से पहले से ही देश की सेवा कर रही है. बता दें कि पहले इसका नाम 'रॉयल इंडियन एयरफोर्स' था. यह बाद में बदलकर सिर्फ 'भारतीय वायुसेना' हो गया था. आज भारतीय वायुसेना दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं में चौथे स्थान पर है. आज हम जानेंगे कि किस तरह वायुसेना ने समय के साथ खुद को बदला, नई तकनीक अपनाई और कई बार देश को गर्व महसूस कराया.
Indian Air Force Day 2025: भारतीय वायुसेना की कहानी सिर्फ विमानों और युद्धों की नहीं, बल्कि समर्पण, साहस और सेवा की भी रही है. 1932 में इसकी नींव रखी गई थी, और 1954 में एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी पहले भारतीय वायुसेना प्रमुख बने थे. इसके बाद से वायुसेना ने हर दशक में नए-नए मुकाम हासिल किए और देश की रक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
