
12वीं के इम्तहान कराए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मरकजी सरकार के अटॉर्नी जनरल ने क्या कहा, आप भी पढ़िए
Zee News
सुप्रीम कोर्ट की बेंच मौजूदा हालात के मद्देनजर भारतीय विद्यालय प्रमाण-पत्र परीक्षा परिषद(सीआईएससीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं जमात के इम्तहान रद्द करने की अपील करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी
नई दिल्लीः मरकजी हुकूमत ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि कोविड-19 वबा के बीच 12वीं के बोर्ड इम्तहान होंगे या नहीं इस बारे में अगले दो दिन में वह फैसला करेगी. अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की बेंच को यह जानकारी दी. बेंच ने कहा कि अगर केंद्र वैश्विक महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की गुजिश्ता साल की पालिसी से अलग फैसला करता है, तो उसे इसकी ठोस वजह बतानी होगी ताकि हम उसकी समीक्षा कर सकें. बेंच मौजूदा हालात के मद्देनजर भारतीय विद्यालय प्रमाण-पत्र परीक्षा परिषद(सीआईएससीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं जमात के इम्तहान रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी.More Related News
