)
114 राफेल डील में बड़ा रोड़ा बना स्वीडन, भारत में उलटफेर करेगा ग्रिपेन-E फाइटर जेट? कनाडा में तुड़वा चुका है F-35 की डील
Zee News
Rafale vs Gripen-e Fighter jet: भारत को तुरंत बड़े पैमाने पर फाइटर जेट चाहिए. राफेल डील लगभग तय है, लेकिन स्वीडन का Gripen-E टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, सॉफ्टवेयर कंट्रोल और Make-in-India जैसे आकर्षक ऑफर देकर चुनौती दे रहा है. फैसला भारत की एयर पावर, आत्मनिर्भरता और भविष्य के AMCA प्रोग्राम की दिशा तय करेगा.
Rafale vs Gripen-e Fighter jet: भारत को बड़ी संख्या में नए फाइटर जेट की जरूरत है. इंडियन एयरफोर्स की जरूरतों के लिए भारत फ्रांस से 114 फाइटर जेट खरीद रहा है. हालांकि भारत को तत्काल कम से कम 200 फाइटर जेट की जरूरत है. इन जरूरतों को भारत फ्रांस के राफेल और रूस के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट से पूरा करेगा. फिलहाल के लिए राफेल की डील फाइनल मानी जा रही है, लेकिन इसी बीच दुनिया के बाजार में कई फाइटर जेट्स की छुट्टी करने वाला स्वीडन ग्रिपेन मैदान में उतर चुका है.
