)
114 राफेल डील फाइनल, रक्षा मंत्रालय ने 3.25 लाख करोड़ के सौदे को दी मंजूरी; इस साल तक आएंगे लड़ाकू विमान
Zee News
114 Rafale deal India: भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील पर फाइनल मुहर लग चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है.
114 Rafale deal: इंडियन एयरफोर्स की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होने जा रहा है. पिछले कई महीनों से चली आ रही इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील पर फाइनल मुहर लग चुकी है. India Today के रक्षा सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी DAC ने गुरुवार को 3.25 लाख करोड़ रुपये की लागत से 114 राफेल मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट की खरीद के लिए Acceptance of Necessity (AoN) को मंजूरी दे दी है. यह भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा माना जा रहा है.
More Related News
