)
114 राफेल डील पर बड़ा अपडेट, फ्रांस से AMCA जेट इंजन पर भी बनी बात; इस शहर में बनेगा फाइटर जेट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट?
Zee News
Rafale fighter jet: भारत और फ्रांस के बीच रक्षा साझेदारी अब एक अहम मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. राफेल फाइटर जेट की बड़ी डील और AMCA के लिए स्वदेशी इंजन बनाने की योजना पर बातचीत तेज हो गई है. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने साफ किया है कि दोनों बड़े समझौते अब हकीकत के काफी करीब हैं.
Rafale fighter jet: भारत की रणनीतिक रक्षा साझेदारी फ्रांस के साथ आने वाले समय में एक नए स्तर पर पहुंच सकती है. दो बड़े और अहम रक्षा समझौतों पर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है, जो भारत के सैन्य विमानन भविष्य को पूरी तरह बदल सकते हैं. पहला समझौता भारत के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Advanced Medium Combat Aircraft यानी AMCA के लिए एक ताकतवर इंजन बनाने से जुड़ा है. दूसरा समझौता भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल फाइटर जेट की खरीद और देश में उनके निर्माण को लेकर है.
More Related News
