)
114 राफेल की डील एक साल डिले! 50% ToT पर अड़ी सरकार, फ्रांस संग डील में नई ट्विस्ट; IAF को 2027 तक करना होगा वेट
Zee News
Rafale deal delay: भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल फाइटर जेट की बड़ी डील अब मार्च 2027 तक पूरी हो सकती है. देरी विस्तृत तकनीकी और वित्तीय बातचीत के कारण है. भारत 50% तकनीक हस्तांतरण चाहता है. HAL और TASL की बड़ी भूमिका संभावित है. इससे वायुसेना आधुनिकीकरण प्रभावित हो सकता है.
Rafale deal delay: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल फाइटर जेट की बड़ी डील होने वाली थी. कयास लगाए जा रहे थे कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति अपने भारत दौरे के दौरान इस डील को फाइनल करेंगे. इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों डिफेंस डील का सार्वजनिक रूप से ऐलान करेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैक्रों भारत से वापिस चले गए. अब इस डील को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है, जिसके मुताबिक यह डील एक साल के लिए डिले हो गई है. सूत्रों के अनुसार 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का अंतिम समझौता मार्च 2027 तक पूरा हो सकता है. यह देरी किसी संदेह की वजह से नहीं, बल्कि विस्तृत और सावधानीपूर्वक बातचीत के कारण है, ताकि हर पहलू मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी सुनिश्चित करे.
