
11 माह बाद भी रेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय, IG ऑफिस में आत्महत्या का किया प्रयास
Zee News
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जांच अधिकारी व सीओ प्रदीप यादव ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के नाम पर पीड़ित पक्ष से 2 लाख रुपए रिश्वत ले ली, फिर भी आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है.
Bharatpur: भरतपुर के कामा थाना इलाके की एक नावालिग गैंग रेप पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर केरोसिन तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया और उस समय पुलिस कर्मियों ने बचा लिया व समझाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. मामला कामा थाना इलाके का है, जहां नावालिग लड़की का अपहरण चार लड़के वकील, ताहिर, खालिद, कयूम ने किया और उसके साथ कई दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया. लेकिन 11 महीने बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है. जानकारी के मुताबिक, 18 जुलाई 2020 को लड़की (4) का चार लड़कों ने अपहरण किया और चंड़ीगढ़ ले जाकर उसके साथ कई दिनों तक गैंगरेप किया और फिर छोड़कर फरार हो गए.More Related News
