
10 अक्टूबर को UPSC की Prelim Exam देने जाने के पहले जान ले कोविड से जुड़े ये नियम
Zee News
यूपीएसएसी ने कहा है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान कोविड बचाव नियमों का पालन करना होगा. बिना मास्क के परीक्षा हाॅल में प्रवेश वर्जित होगा. समार्ट वाच पहनकर भी नहीं जा सकेंगे परीक्षा देने.
नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा है कि इतवार को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी के नियम समेत अन्य कोविड बचाव संबंधी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा. साथ ही परीक्षा हॉल और परिसर में व्यक्तिगत स्वच्छता का भी ध्यान रखने को कहा गया है. यूपीएससी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, परीक्षा आयोजित करने वाले पदाधिकारियों के निर्देश पर अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए अपना मास्क हटाना होगा. इसके मुताबिक, सभी अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और मास्क नहीं पहनने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएग. यूपीएससी ने कहा है कि उम्मीदवार चाहें तो पारदर्शी बोतल में अपना निजी सिनेटाइजर का पैक भी अपने साथ रख सकते हैं.
समार्ट वाच पहनकर जाने पर रहेगा रोक यूपीएएसी ने कहा है कि कैंडीडेट परीक्षा केंद्र पर अपने हाथ में सामान्य घड़ी बांध कर जा सकते हैं, लेकिन समार्ट वाच पहनकर परीक्षा केंद्र पर नहीं जा सकते हैं. इसके अलावा स्वीच आॅफ किया हुआ मोबाइल फोन, पेन ड्राइव या ब्लूटूथ जैसे कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट्स लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा. 10 अक्टूबर इतवार को यूपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है.
