
10वीं की छात्रा से बलात्कार के बाद हैवानों ने आंख निकाली, फिर पेड़ से लटका दिया शव
Zee News
स्थानीय बीजेपी नेता की बेटी 7 जून को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी. जब देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
रांचीः झारखंड से दिल को दहलाने वाली एक खबर सामने आई है. यहां के पलामू में एक स्थानीय बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. हैवानों ने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी आंखे भी निकाल दी और फिर शव को एक पेड़ से लटका दिया. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है. घर से निकली थी, हुई लापता खबरों के मुताबिक, 10वीं कक्षा की छात्रा 7 जून को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी. जब देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की तो उन्हें बुधवार को लालीमाटी जंगल में एक पेड़ से शव लटका मिला जिसकी पहचान गायब हुई लड़की के रूप में हुई. बुधवार शाम स्थानीय श्मशान घाट में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.More Related News
