
1 सितंबर से महंगे हो जाएंगे इन कंपनियों के यात्री वाहन, आखिर क्यों बढ़ रही है कारों की कीमत
Zee News
देश की प्रमुख कर कंपनी ने इस साल जनवरी और अप्रैल में पहले ही दो बार दाम बढ़ा चुकी है, इसलिए यह इस साल इसकी तीसरी वृद्धि होगी.
मुंबईः जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने मंगलवार को कहा कि वह एक सितंबर से हैचबैक पोलो और मध्यम आकार की सेडान वेंटो की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. वहीं इससे पहले मारूति सुजुकी इंडिया ने भी अपने सभी माॅडल्स की कीमतों में इजाफे का ऐलान कर चुकी है. फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी बढ़ती लागत के कारण की गई है. पोलो और वेंटो के सभी संस्करणों में मूल्य वृद्धि क्रमशः तीन प्रतिशत और दो प्रतिशत तक होगी. हालांकि कंपनी ने कहा है कि कीमत में वृद्धि पोलो कारलाइन के जीटी संस्करण पर लागू नहीं होगी. जिन ग्राहकों ने 31 अगस्त तक अपने वाहन बुक करा लिए हैं, उन पर मूल्य वृद्धि का असर नहीं पड़ेगा. मारुति सुजुकी एक साल में तीसरी बार बढ़ाएगी कारों की कीमत देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, मारुति सुजुकी इंडिया भी एक (एमएसआई) सितंबर से एक बार फिर से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा है कि कंपनी प्रत्येक मॉडल पर मूल्य वृद्धि को लेकर काम कर रही है.देश की प्रमुख कर कंपनी ने इस साल जनवरी और अप्रैल में पहले ही दो बार दाम बढ़ा चुकी है, इसलिए यह इस साल इसकी तीसरी वृद्धि होगी. कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को अगले महीने से कारों के दाम बढ़ाने की जानकारी दी है.More Related News
