
1 मई से 18+ वालों का वैक्सीनेशन, पहले चरण में UP के इन 7 जिलों में लगेगी Corona Vaccine
Zee News
पहले चरण में 9000 से अधिक केस वाले जिलों को शामिल किया गया है.
लखनऊ: पूरे देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर प्रदेश में भी रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित (UP Corona Case) मिल रहे हैं. कल यानी 1 मई से पूरे देश में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू होने जा रहा है. जिसके तहत 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगेगी. इसी बीच योगी सरकार (Yogi Government) ने यह ऐलान किया है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी कि फिलहाल प्रदेश के केवल 7 बड़े जिलों में वैक्सीन (Vaccination in 7 Districts of UP) लगायी जाएगी. 9000 से ज्यादा केस वाले जिलों को किया गया शामिल अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल से 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होना है, क्योंकि कल पहला दिन होगा इसलिए अभी 7 जनपदों में ही इसे शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पहले चरण में 9000 से अधिक केस वाले जिलों को शामिल किया गया है.More Related News
