
1 मई से 18+ को इन राज्यों में नहीं लगेगी Corona Vaccine, राज्य सरकार ने खड़े किए हाथ
Zee News
महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 मई से शुरू नहीं सकेगा. राज्य सरकारों ने वैक्सीन की किल्लत को देखते हुए फिलहाल 18+ का टीकारण करने से इनकार कर दिया है.
नई दिल्ली: कोरोना के प्रकोप को बेअसर करने के लिए 1 मई से देशभर में वैक्सीनेशन के तीसरे चरण (3rd Phase of Corona Vaccination) की शुरुआत होने जा रही है. इस दौरान 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू होगी. लेकिन कुछ राज्यों में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता का माहौल है. यही कारण है कि महाराष्ट्र, गुजरात जैसे कुछ राज्यों ने हाथ खड़े कर दिए हैं और 1 मई से 18+ का वैक्सीनेशन शुरू करने से साफ इनकार कर दिया है. आइए जानते हैं कौन-कौन से राज्यों ने नहीं लगेगी 18+ को वैक्सीन... महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने कहा, 'वैक्सीन की कमी के चलते 1 मई को 18+ वालों का नाममात्र के लिए वैक्सिनेशन होगा. क्योंकि कल महाराष्ट्र दिवस है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का मानना है कि वैक्सीनेशन इसी दिन से शुरू होना चाहिए. इसलिए हमने एक दिन में 5 लाख लोगों का वैक्सिनेशन किया है और हमारी क्षमता एक दिन में 13 लाख लोगों के वैक्सिनेशन की है. अभी तक वैक्सीनेशन के मामले में महाराष्ट्र नंबर-1 पर रहा है. लेकिन वैक्सीन डोज की कमी के चलते मुंबई में भी 3 दिनों के लिए टीकाकरण अभियान बंद करना पड़ा है.More Related News
