)
1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियमों में होगा बड़ा फेरबदल, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर?
Zee News
क्रेडिट कार्ड नौकरीपेशा प्रोफेशनल्स के लिए फाइनेंशियल मैनेजमेंट का अहम जरिया बन चुका है, जिससे शॉपिंग, ट्रैवल और बिल पेमेंट जैसे ज्यादातर खर्च पूरे किए जाते हैं. लेकिन 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए नियम लाखों यूजर्स की जेब और खर्च करने के तरीके पर सीधा असर डाल सकते हैं.
New credit card rules from April 1 : आज के दौर में नौकरीपेशा प्रोफेशनल्स के लिए क्रेडिट कार्ड सिर्फ सर्विस नहीं, बल्कि फाइनेंशियल मैनेजमेंट का अहम हिस्सा बन चुका है. सैलरी क्रेडिट होने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग, ट्रैवल बुकिंग, EMI और बिल पेमेंट तक...ज्यादातर लेन-देन अब क्रेडिट कार्ड के जरिए ही होते हैं. रिवॉर्ड प्वाइंट्स, कैशबैक और आसान पेमेंट ऑप्शंस ने इसकी लोकप्रियता और बढ़ा दी है. लेकिन, अब 1 अप्रैल 2026 से क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिसका सीधा असर लाखों यूजर्स की जेब पर पड़ सकता है.
इन नए नियमों के लागू होने के बाद खर्च, फीस, रिवॉर्ड स्ट्रक्चर या पेमेंट शर्तों में बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में कार्ड होल्डर्स के लिए जरूरी है कि वे इन अपडेट्स को समय रहते समझ लें. ताकि किसी भी एडिशनल फीस या असुविधा से बचा जा सके और अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सके.
क्रेडिट कार्ड यूजर्स को पता होने चाहिए ये नए नियम
1. नए क्रेडिट कार्ड के लिए PAN जरूरी होगा
नए ड्राफ्ट नियमों के तहत क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते समय PAN देना जरूरी हो जाएगा. बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन इसके बिना एप्लीकेशन प्रोसेस नहीं करेंगे. इस कदम का मकसद क्रेडिट कार्ड के खर्च को टैक्स सिस्टम से जोड़ना और गलत इस्तेमाल या नकली अकाउंट को कम करना है.
