Chanakya Niti In Hindi: विनाशकारी हो सकती हैं ये 5 गलतियां, चाणक्य के मुताबिक जानें उपाय
AajTak
मनुष्य को जीवन में आने वाली कठिनाइयों से पार पाने के लिए विष्णुगुप्त और कौटिल्य के नाम से मशहूर आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में कई प्रकार की नीतियों का वर्णन किया है. वो बताते हैं कि व्यक्ति अगर 5 गलतियां कर दे तो उसे बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं इनके बारे में...
मनुष्य को जीवन में आने वाली कठिनाइयों से पार पाने के लिए विष्णुगुप्त और कौटिल्य के नाम से मशहूर आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में कई प्रकार की नीतियों का वर्णन किया है. वो बताते हैं कि व्यक्ति अगर 5 गलतियां कर दे तो उसे बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं इनके बारे में... धर्म धनं च धान्यं च गुरोर्वचनमौषधम्। सुगृहीतं च कत्र्तव्यमन्यथा तु न जीवति।। चाणक्य इस श्लोक में कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति धर्म से जुड़े कामों में गलती करता है और जानते हुए भी उसे ठीक नहीं करता तो उसे कई बार इसके बदले में बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है. कई बार धार्मिक कामों की गलती व्यक्ति को बर्बाद कर देती है, उसे समाज के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है.More Related News