)
₹3108 करोड़ का धमाका! Yantra India को मिली 500 करोड़ खर्च करने की खुली छूट, रक्षा मंत्री ने दी कंपनी को सौगात
Zee News
Yantra India limited: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यंत्रा इंडिया लिमिटेड को मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा दिया. चार साल में सरकारी इकाई से मुनाफे वाली कंपनी बनी YIL का कारोबार ₹3108 करोड़ पहुंचा. अब कंपनी बिना सरकारी मंजूरी ₹500 करोड़ तक निवेश कर सकेगी, जिससे रक्षा उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा.
Yantra India limited: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यंत्रा इंडिया लिमिटेड (YIL) को 'मिनीरत्न श्रेणी-I' का दर्जा देने को मंजूरी दे दी है. रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई. रक्षा मंत्री ने कहा कि बहुत कम समय, लगभग चार साल में एक सरकारी संगठन से मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनने का YIL का सफर काबिले-तारीफ है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
