
होम्योपैथिक दवा ASPIDOSPERMA Q से बढ़ता है ऑक्सीजन लेवल? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई
Zee News
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक होम्योपैथी दवा का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस दवा को लेने से कोरोना मरीज का ऑक्सीजन लेवल बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इस वायरल मैसेज के पीछे की सच्चाई...
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट की चपेट में आए मरीजों में ऑक्सीजन (Oxygen) सेचुरेशन लेवल कम होने की शिकायतें आ रही हैं. यही कारण है कि देश के कई राज्यों में अचानक ऑक्सीजन की किल्लत होने लगी है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक होम्योपैथी दवा का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उसे लेने से आपका ऑक्सीजन लेवल बढ़ सकता है. आइए जानते हैं इस पोस्ट के पीछे की सच्चाई... वायरल पोस्ट में लिखा है, 'ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है तो ऑक्सीजन मिलने का इंतजार मत करो. ASPIDOSPERMA Q 20 बूंद एक कप पानी मे देने से ऑक्सीजन लेवल तुरंत मेंटेन हो जाएगा जो हमेशा बना रहेगा. ये होम्योपैथिक मेडिसिन है.'More Related News
