
होंडा टू-व्हीलर्स में अपने वाहनों के साथ पेश कर सकती है ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
NDTV India
वैश्विक रूप से होंडा रोडसिंक एक मोबाइल ऐप्लिकेशन का नाम है जो वॉइस कंट्रोल सिस्टम के साथ मिलकर काम करती है, इसे होंडा हाईनेस सीबी 350 में देख चुके हैं.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल में रोडसिंक नाम ट्रेडमार्क कराया है जो इस ओर इशारा करता है कि कंपनी ब्रांड के दो-पहिया वाहनों के साथ नया फीचर जोड़ सकती है. वैश्विक स्तर पर होंडा रोडसिंक एएक मोबाइल ऐप्लिकेशन का नाम है जो वॉइस कंट्रोल सिस्टम के साथ मिलकर काम करती है और इसे हम पहले होंडा हाईनेस सीबी 350 में देख चुके हैं. हालांकि होंडा रोडसिंक में हेडफोन की ज़रूरत नहीं होती. भारतीय संदर्भ में देखें तो यहां कई मोटरसाइकिल और स्कूटर्स हैं जिनके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी जा रही है.More Related News













