
हैवानियत: डेढ़ साल के बेटे को दूध में जहर देकर मार डाला, वजह जानकर छलक पड़ेंगे आंसू
Zee News
Upset with son's for crying, man gives him poison: कटिहार में हुई इस वारदात के बारे में जिसने भी सुना वो दंग रह गया. बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद मां उसे अस्पताल लेकर गई. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पटना: बिहार (Bihar) में एक पिता से हैवान बने एक शख्स पर बेटे की हत्या का आरोप लगा है. आरोपी पिता ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को सिर्फ इसलिए मार दिया कि वो लगातार रो रहा था. 24 साल के आरोपी ने कथित तौर पर दूध में जहर मिलाकर बच्चे को पिला दिया.
रिश्तों के कत्ल की ये खौफनाक वारदात बीते शुक्रवार को कटिहार जिले के वीरा चांदपुर गांव में सामने आई. घटना के दिन बच्चा रो रहा था जिसकी मां पूनम देवी घर से बाहर चली गई थी. लड़के का पिता, मुन्ना मंडल बच्चे की देखभाल कर रहा था. बच्चे के लगातार रोने से गुस्साए आरोपी ने उसे मारने के लिए घर में रखे जहर का इस्तेमाल किया. बच्चे की मां घर लौटी तो उसने देखा कि बेटा पति की गोद में था लेकिन उसमें जान नहीं थी.
