
'हेलो, मैं शिवराज सिंह चौहान बोल रहा हूं...' CM ने किया कोरोना संक्रमित को वीडियो कॉल, दी ये सलाह
Zee News
मुख्यमंत्री ने शरद दुबे से सावधानी व सतर्कता बरतने की सलाह दी. इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने भी कोरोना संक्रमित मरीज से हाल चाल जाना.
प्रमोद शर्मा/भोपालः CM Shivraj Singh Chouhan Video Call with Covid Patient: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार को राज्य में वैक्सीनेशन महा अभियान की शुरुआत की. 25 और 26 अगस्त को राज्य में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया. वहीं महा अभियान के पहले दिन CM ने जबलपुर के कोरोना संक्रमित को वीडियो कॉल कर उसका हाल चाल भी जाना. 'हेलो, मैं शिवराज सिंह चौहान बोल रहा हूं' 'हेलो, मैं शिवराज सिंह चौहान बोल रहा हूं... शरद जी, अब कैसी तबियत है आपकी' मुख्यमंत्री ने कुछ इसी अंदाज में कोरोना कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जबलपुर के मरीज को वीडियो कॉल किया. जबलपुर के आजाद चौक रामपुर निवासी शरद दुबे जिनकी उम्र 61 साल है, वे इस वक्त कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं. होम आइसोलेशन में रहकर ही वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. सीएम ने उन्हें वीडियो कॉल कर उनका हाल जाना.More Related News
